Chatra : प्रतापपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रो में लोक आस्था व सूर्योपासना के महापर्व चैती छठ के तिसरे दिन मंगलवार के प्रातः काल में छठ व्रतियो ने उदीयमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया ।इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय स्थित अमझर नदी,डुमरवार नदी,भरही नदी,घोरीघाट नदी एघारा नदी,कुशवाटांड नदी सहित कई छठ व्रतियो ने अपने अपने घरो के छतो व आंगन मे उदीयमान सूर्य को अर्ध्य दिया।तथा अपने परिवार व संतान के लिए प्रत्यक्ष रूप से भगवान से विनति किया। इस मौके पर सैकडो लोग शामिल हुये ।उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने वालो में प्रतापपुर के विक्कु कुमार,प्रेमतारा देवी,खुशबू कुमारी,कसमार के गौतम विश्वकर्मा,एघारा की मुखिया मालती देवी, सुरेन्द्र भारती, सुषमा देवी,कुसवाटांड के अनिरूद्ध कुमार,महेन्द्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद समेत सैकडो लोग शामिल थे।
प्रतापपुर, विकास कुमार


