Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 23, 2025
Chatra News

प्रखंड में सुख शांति को लेकर12 घंटा का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन

 चतरा :-गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के ठाकुरबाडी मंदिर परिसर में शनिवार को रामायण कथा मंडली संगीत के तत्वधान में 12 घंटा का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व मंडली के सहदेव सीताराम व्यास द्वारा किया गया। अखंड हरिकीर्तन की शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात की गई।जिसके पश्चात खोरठा, हिंदी व धार्मिक गीतों पर आधारित हरे राम.. हरे कृष्ण की धुन कीर्तन में गूंजती रही।जिससे संपूर्ण गांव भक्तिमय बना रहा।गांव में सुख शांति बना रहे जिसके लिए 12 घंटा का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया अखंड हरी कीर्तन में कमलेश कुमार,यदुनंदन पाण्डे, मुनि पाण्डे,डोमन महतो, इंद्रजीत दांगी,देवकी महतो, राजेश दांगी,विजय दांगी, प्रयाग दांगी,उपेंद्र दांगी, लखन दांगी,चंद्रदेव महतो, जय कुमार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे।

 संवाददाता कुद्दूस आलम 

Leave a Response