प्रतापपुर प्रखंड प्रशासन सीओ जुल्फिकार अंसारी, बीडीओ मूरली यादव एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लव कुमार ने सोमवार को होली एवं शब- ए – बारात के पूर्व संध्या में फ्लैग मार्च निकाला ।इस दौरान प्रखंड मुख्यालय मुख्य बाजार होते हुये रामपुर,प्रतापपुर मस्जिद रोड,बरवाटोला,बभने ,सोनबर्षा, रबदा होते हुये देवी मंडप रोड,प्रखंड कार्यालय होते हुये थाना तक किया।मौके पर सीओ जुल्फिकार अंसारी, बीडीओ मूरली यादव, पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया कि होली एवं शब- ए बारात पर्व को देखते हुये प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने विधि व्यवस्था कायम करने,क्षेत्र मे शांति का महौल बनाने,दोनो पर्व को सादगी व सौहार्द वतावरण मे संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च किया ।इस मौके पर एस आई नितय सा चन्द्रा शाहा, तिवारी जी, एसआई एम चंपाई,एसआई बिरजु उरांव,एसआई अखिलेश यादव, सहित दर्जनो पुलिस बल के जवान शामिल थे। ।
प्रतापपुर, विकास कुमार

