Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 17, 2025
Chatra News

प्रखंड प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया बैठक नशीले पदार्थ से बचने का दिया निर्देश

 लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मंधनिया पंचायत के सचिवालय सभागार में प्रखंड प्रशासन थाना प्रभारी नन्दन कुमार सिंह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अमित कुमार पंचायत मुखिया के साथ बैठ किए। जहां पर जनप्रतिनिधियों को बताएं कि अफीम की खेती एवं तस्करी प्रखंड में चरम सीमा पर है। जिसे रोकथाम के लिए अत्यंत जरूरी है।आदि इसकी रोकथाम नहीं हुई तो आने वाला भविष्य खराब हो जाएगा।तो वहीं जन प्रतिनिधियों से प्रशासन को भरोसा जताते कहा कि अपने पंचायत में नशा मुक्त रैली निकालकर प्रचार प्रसार कर लोगों को हर संभव बचाने की कोशिश करेंगे। जिस पंचायत से यदि तस्कर गिरफ्तार होता है। तो उसके साथ उस पंचायत के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि भी कानूनी अपराधी माने जाएंगे।मौके पर उपस्थित वन विभाग से आय पदाधिकरी वनरक्षी दुर्गा प्रसाद, महतो, अमित कुमार, कुंदन कुमार के साथ साथ मुखिया पति सह समाजसेवी भोला राम, पंचायत समिति सदस्य पति बैजनाथ राम, उपमुखिया महेश यादव, पूर्व मुखिया पति सुरेन्द्र सिंह भोक्ता, रंजीत प्रसाद, मो० याकूब, मिस्टर खान, राजेश केशरी, मो० इम्तियाज के अलावा हर वार्ड सदस्यो के अलावा दर्जनों गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया।

मो० साजिद संवाददाता, लावालौंग

Leave a Response