कुन्दा थाना अंतर्गत बनियाडीह जंगल में लगे अफीम की खेती को ट्रैक्टर और जेसीबी के द्वारा नष्ट किया जा रहा है बताते चलें कि कुंदा प्रखंड एक ऐसा प्रखंड के वन क्षेत्र है जहाँ वन विभाग के द्वारा लगातार अफिम् खेती को विनिष्ट किया जा रहा है परंतु घने जंगल का लाभ तस्कर उठाने में हदतक कामयाब भी हो रहे हैं हालांकि वन विभाग भी प्रयास में लगी हुवी है की पूर्ण तरीके से अफीम खेती को विनष्ट कर दिया जाय।तकरीबन 2 महीने से लगातार वन विभाग के द्वारा विनिष्टकरण अभियान चलाया जा रहा है।खेती को पूरी तरह से नष्ट करने में वन विभाग के आलाधिकारी से लेकर वनरक्षी तक जुटे हुवे हैं परन्तु ईतनी व्यापक पैमाने पर पोस्ता खेती लगी हुवी है की तकरीबन 2 महीने बाद भी युद्ध स्तर पर विनिष्टिकरण अभियान चलाया जा रहा है।इसके बावजूद भी अभी भी सैकड़ों एकड़ में जंगल में पोस्ता खेती लगी हुवी हैं दिलचस्प बात यह है कि वन विभाग व पुलिस के द्वारा शुक्रवार को भी 10 एकड़ में नष्ट किया गया है यह विनिष्टि करण नवादा पंचायत के बनियाडीह में 10 एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है। इस अभियान में उत्तरी वन प्रमंडल के फॉरेस्टर राहुल मीमिंज, रेंजर जगरनाथ सव , थाना प्रभारी परमानंद मेहरा व वनपाल सह वनरक्षी सुबोध सोनी शामिल थे।
Related Posts
Add A Comment


