चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देशानुसार पुलिस लाइन में आगामी पर्व होली एवं शब ए बरात को लेकर मौक ड्रिल का आयोजन किया गया। पर्व को शान्ति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस के द्वारा दंगाइयों एवं हुड़दंगियों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया l इस मौके पर एसडीओ मुहम्मद मुमताज अंसारी,एसडीपीओ अविनाश कुमार, सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली, मेजर सार्जेंट,विकास कुमार सिंह,सार्जेंट ज्ञानेंद्रपति एवं बड़ी संख्या में सिपाही मॉक ड्रिल में शामिल हुए। इनके द्वारा पेशेवर तरीके से सारे दंगा रोधी इक्विपमेंट,बजरा वाहन,रोबोट ड्रेस एवं बॉडी प्रोटेक्टर,लाठी हेलमेट से सुसज्जित होकर पुलिस लाइन ग्राउंड में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दंगाइयों को स्पष्ट मैसेज देने का प्रयास किया गया है कि किसी भी परिस्थिति से निबटने के लिए चतरा पुलिस सतर्क है l दंगाइयों और असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तैयार में है ।
Related Posts
Add A Comment


