प्रतापपुर/चतरा : मुख्यालय स्थित प्रीमियर अकादमी का वार्षिक परीक्षा फल सोमवार को घोषणा किया गया ।जिसमे एक से नवम कक्षा तक घोषित परीक्षा फल में स्कूल टॉपर्स एवं क्लास टॉपर्स को मोमेंटो एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक शहनवाज खान एवं प्रधानाध्यापक केके यादव के द्वारा विद्यालय के टॉपर्स प्रिंस रोबर्ट मुर्मू को मोमेंटो,डायरी,पेन आदि देकर सम्मानित किया गया ।वही विद्यालय के सहायक शिक्षक सह प्राइवेट स्कूल के जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र कुमार योगी ने प्रिंस रॉबर्ट को 1001 रूपये का चेक देकर समानित किया।मौक पर निर्देशक शहनवाज खान ने बताया की सोमवार को वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया तथा स्कूल व सभी क्लास टापर्स को मोमेंटो,डायरी व पेन देकर बच्चो को प्रोत्साहित किया गया। वही बच्चो के प्रति मेहनत करने वाले शिक्षको को भी सम्मानित किया गया है।इस मौके पर मृत्युंजय शर्मा,विरेन्द्र कुमार,श्रीकांत कुमार,अजय सिन्हा,अमित कुमार,राजु कुमार,नवाज खान,अनुज रवि,रविन्द्र पासवान समेत शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।
प्रतापपुर, विकास कुमार

