नेहरू युवा केंद्र,चतरा के तत्वाधान में आज चतरा कॉलेज चतरा परिसर में जिलास्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि माननीय जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी जी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के तहत जी-20, वाई-20, पर अतिथियों द्वारा विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में चतरा जिला भर के सभी प्रखंडों से करीब 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता के रूप में बतौर मुख्य अतिथि माननीय जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी जी ने जी-20, वाई-20 विषय पर अपना मंतव्य युवाओं के बीच रखते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व व्यवसायिक तथा आर्थिक समस्याओं तथा आशिक समस्याओं झुज रहा है आता मानसिक समस्याओं के निराकरण हेतु विश्व वित्त मे मंत्रियों और केंद्रीय बैठक के गवर्नश का समूह है जो g20 कहलाता है आगामी चंद दिनों में यह संगठन विश्व का सबसे शक्ति और मजबूत संगठन साबित होगा वही y20 का प्रमुख उद्देश्य आज के युवाओं में नशा मुक्त, पर्यावरण के विषय में जागरूक करना एवं स्वरोजगार सिर्जन विकास वित्तीय मामले में मजबूत प्रदान करेगा मौके पर युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बातें रखी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य निशा भारती जी, प्रिंसिपल R.P राय जी, नेहरू युवा केंद्र, चतरा डीडी ललिता कुमारी जी,डीओसो तुलसी राम जी,गंजरिया मुखिया अनीता यादव जी ज्योति सिस्टर जी b.ed एच ओ नंदकिशोर जी समेत अनेकों गणमान्य अतिथियों के साथ-साथ जिले भर के आए सभी प्रतिभागी उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment


