Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 17, 2025
Dhanbad News

निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में रूपा हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन

निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में रूपा हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए मंगलवार को चिरकुंडा थाना परिसर में प्रेसवार्ता किया। वार्ता के दौरान एसडीपीओ पीताम्बर सिंह खेरवार ने मीडिया से बताया की रूपा हत्या के आरोपी उसका पति अनिल पासवान को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि बीते दिन थाना क्षेत्र के डूमरकुंडा में अज्ञात महिला का शव बनामद किया गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले की गहराई से छानबीन की गया। जहां अनुसंधान मृत महिला के शव के बाएं हाथ मे गोदना से रूपा और अनिल नाम लिखा था। इसी आधार पर खोजबीन के द्वारा मृत महिला के माँ के द्वारा शव का शिनाख्त किया गया। जिसके बाद पति अनिल पासवान को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने कहा कि पति अनिल पासवान को रूपा के ऊपर किसी के साथ संबंध रखने का शक था, जिसके कारण आये दिन दोनों में अनबन होती रहती थी। इसी आधार पर अनिल पासवान को गिरफ़्तार किया गया और मामले का उद्भेदन हुआ। ज्ञात हो कि बीते दिन 5 मार्च को डुमरकुंडा रोड किनारे एक गड्ढे से क्षत विक्षत अवस्था मे एक महिला का शव बरामद किया गया था, जिसके बाए हाथ मे गोदना से रूपा और अनिल नाम लिखा था। शव में काफी दुर्गन्ध होने के कारण अधिक दिन का बताया जा रहा था।

Leave a Response