गिद्धौर (चतरा):थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र कारु यादव(35) की मौत चाईबासा के हाट गमहरिया में एक भीषण दुर्घटना में हो गई। बताया जाता है कि कारू यादव अपना टेलर वाहन लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य टेलर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर से दोनों टेलर वाहन में आग लग गई।इस आग लगी में दोनों वाहन के साथ दोनों चालक भी जलकर खाक हो गए।जिसमे एक गिद्धौर थाना क्षेत्र के पिंडारकोण के कारू यादव भी शामिल है। मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम छा गया।जबकि घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है।बताया जाता है कि कारु यादव स्वंम टेलर मालिक भी था।
संवाददाता,कुदुस आलम


