Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, October 21, 2025
Chatra News

दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर जिला परिषद् उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी पहुंचे इटखोरी

 इटखोरी : मां भद्रकाली के प्रांगण में नवरात्रि के आठवें दिन जगत जननी माँ दुर्गा के दिव्य शक्ति स्वरुप माँ भद्रकाली पहुंचे। इटखोरी कर टाल पर दुर्गा पूजा पंडाल का जिला परिषद् उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने फीता काट कर किया उद्धघाटन बाद में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया!

वहीं इटखोरी तुभी चौक परसोनी दुर्गा पूजा समिति में माननीय जिला परिषद् उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी (बिरजू तिवारी) जी ने माता का दर्शन किया। वहीं तुबी चौक, परसोनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी को अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। वहीं दूसरी और इटखोरी मेन चौक में चौबे जी वस्त्रालय का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद् उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी (बिरजू तिवारी) जी ने फीता काट कर किए। वहीं उन्होंने चौबे जी वस्त्रालय के संचालक कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल गांव निवासी उदय चौबे जी को उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाए दिया वहीं इस मौके पर इटखोरी जिला परिषद् सरिता देवी पत्ति भरत साव, उप प्रमुख सुमन सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, टुन्नी सिंह , नरेंद्र पासवान,पंकज सिंह,रौशन कुमार, प्रकाश राणा,आकाश कुमार, नागेन्द्र कुमार पिंटू कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सकिन्दर गिरी, प्रिंस सिंह, सिंह समेत अनेकों लोग उपस्थित थे!

इटखोरी संतोष कुमार दास 

Leave a Response