Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 17, 2025
Chatra News

दांगी कुशवाहा समाज जिला कार्यकारिणी की बैठक कई विषयों पर किया समीक्षा

 गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में शनिवार को दांगी कुशवाहा समाज के जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के जिला अध्यक्ष केदार प्रसाद दांगी ने किया।जबकि संचालन गिद्धौर के प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर दांगी ने किया।बैठक इटखोरी प्रखंड के करनी गांव में आयोजित शहीद जगदीश प्रसाद जयंती कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर रखी गई थी। बैठक में आपसी मतभेद को भुलाते हुए समाज के उत्थान में सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।जबकि समाज के लोगों में राजनीतिक,सामाजिक चेतना जगाने का भी आह्वान किया गया। बैठक में सभी प्रखंड में कमेटी के गठन के साथ-साथ विस्तार करने व महिला व युवा प्रकोष्ठ की भी गठन करने की बात कही गई। जबकि बैठक में शिक्षा पर विशेष जोर देने की भी अपील किया गया। बैठक में प्रदेश पर्यवेक्षक देवचरण दांगी,युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अर्जुन कुमार, महासचिव हीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी, प्रखंड सचिव संतोष कुमार निराला महावीर दांगी,कपिल कुमार,मनोज कुमार कुशवाहा,संतोष कुमार निराला,मुखिया निर्मला देवी, चंदा कुमारी,मनोज कुमार वर्मा,सीताराम दांगी,नवल किशोर, मुरली राम दांगी,बहादुर दांगी,राजूलाल वर्मा,लक्ष्मण दांगी,राजेंद्र प्रसाद,सतीश दांगी,युगेश्वर दांगी सहित अन्य उपस्थित थे।

 गिद्धौर, कुदूस आलम 

Leave a Response