गिद्धौर (चतरा)आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के मिलन चौक के समीप सोमवार को दांगी कोयरी कुशवाहा समाज के जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने वाले आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवनारायण दांगी का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह का आयोजन आजसू पार्टी जिला सचिव बैद्यनाथ कुमार दांगी के नेतृत्व में किया गया।पार्टी कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी को फूल माला पहना कर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और समाज में गरीब शोषित वंचितो को हर संभव मदद करने का आग्रह किया।
स्वागत समारोह में प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष यदुनंदन पांडेय,प्रखंड अध्यक्ष बहादुर दांगी,पार्टी के ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कामदेव दांगी,जिला कार्यकारी सदस्य अरविंद पांडेय, प्रखंड उपाध्यक्ष भुनेश्वर दांगी,सक्रिय सदस्य रिशु कुमार दांगी, शंकर दांगी,मनोज पांडेय,जितेंद्र दांगी,राजदेव दांगी,मुन्नी पांडेय,उदय दांगी व अन्य शामिल थे।
संवाददाता कुदूस आलम

