Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » डीपीआईआईटी विभाग, भारत सरकार के अपर सचिव श्री अनिल अग्रवाल का तीनदिवसीय चतरा दौरा, अपने दौरे के दूसरे दिन क्षेत्र भ्रमण कर जल शक्ति अभियान के तहत जल संचयन के लिए हुए कार्यो का लिया जायजा, उपायुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद।
    Chatra News

    डीपीआईआईटी विभाग, भारत सरकार के अपर सचिव श्री अनिल अग्रवाल का तीनदिवसीय चतरा दौरा, अपने दौरे के दूसरे दिन क्षेत्र भ्रमण कर जल शक्ति अभियान के तहत जल संचयन के लिए हुए कार्यो का लिया जायजा, उपायुक्त समेत अन्य वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     Chatra;- डीपीआईआईटी विभाग, भारत सरकार के अपर सचिव श्री अनिल अग्रवाल तीनदिवसीय चतरा दौरे पर है। आज अपने दौरेके दूसरे दिन उन्होंने क्षेत्र भ्रमण कर जल शक्ति अभियान के तहत जल संचयन के लिए हुए कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त अबु इमरान समेत अन्य वरीय पदाधिकारी भी अपर सचिव संग मौजूद रहे। अपर सचिव ने सीमा पंचायत के हफूवा गांव स्थित साढ़े चार एकड़ से अधिक में बने मनरेगा पार्क का जायजा लिया। सीमा पंचायत के हफूवा गांव आगमन पर झारखंड के पारंपरिक नृत्य एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। मनरेगा पार्क में उन्होंने विभिन्न मनरेगा योजना एवं जल संचयन हेतु ट्रेंच, कूप एवं तालाब का भी निरीक्षण किया। स्थानीय मुखिया रतन सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा गणेश रजक द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए पूरे मनरेगा पार्क का भ्रमण कराया गया। इस दौरान अपर सचिव एवं उपायुक्त ने जल संचयन एवं मनरेगा पार्क से जुड़े कार्यों के संबंध में कई प्रश्न भी किए एवं किसी प्रकार की समस्या या आवश्यकताओं से भी अवगत हुए। मनरेगा पार्क देख अपर सचिव ने खुशी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से जल संचयन एवं मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की सराहना किया एवं विभिन्न प्रकार के सुझाव भी दिए, जिसके पश्चात राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिमरिया में लगे पानी टंकी एवं सोकपिट समेत रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मॉडल का जायजा लिया। मौके पर सोकपिट एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अभिक अम्बाला एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरिया नीतू कुमारी से लिया एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजकीयकृत मध्य विद्यालय सिमरिया में निरीक्षण के पश्चात वह टंडवा के लिए रवाना हुए।टंडवा में उन्होंने शिवपुर साइडिंग स्थित 100×100×10 फिट के तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब की चौड़ाई की भी जांच कराया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया, प्रखंड विकास टंडवा द्वारा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं ग्राम /पंचायत कोयद के ढिबरा टोला में आम बागवानी समेत अन्य कार्य का निरीक्षण किया एवं स्वयं से अपर सचिव ने वृक्षारोपण भी किया। मौके पर उपस्थित मुखिया कोयद पंचायत किसुन राम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी टंडवा रन्थु महतो ने कई आवश्यक जानकारी दिया। अपर सचिव ने निरीक्षण उपरांत लाभुक एवं जिला प्रशासन द्वारा किए गए सहयोग की सराहना किया। उक्त के आलावे अपर सचिव ने टंडवा में अवन्तिका मगध प्रोजेक्ट सीसीएल एवं एनटीपीसी का भी भ्रमण किया। वहीं जांगी पंचायत में अमृत सरोवर का निरीक्षण एवं वृक्षारोपण किया एवं कई आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, उत्कर्ष गुप्ता, निदेशक डीआरडीए, अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा, मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, सुधीर कुमार दास, जिला कृषि पदाधिकारी, अशोक सम्राट, जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, अभिक अम्बाला समेत जिला मत्स्य पदाधिकारी, मो कमरुजमा, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, मोहन चन्द्र गुप्ता, डीपीएम जेएसएलपीएस अनिल डुंगडुंग एवं अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत

    March 23, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.