चतरा : सदर प्रखंड के भोज्या गांव में टर्मिनल बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को लेम, दरियातु व डमडोईया पंचायत के ग्रामीणों ने भारतमाला के परियोजना निदेशक व जिला भूअर्जन पदाधिकारी को आवेदन सौपा। आवेदन में लिखा है कि भारतमाला सड़क परियोजना में सदर प्रखंड के भोज्या, लेम, पचमहला, सतोर, सिंहपुर, कनौदी, लुपुंगा गोडरा, डहुरी, खरीक, लोवगड़ा, दरियातु घनी आबादी का गांव है। यह सभी गांव के सबसे नजदीकी टर्मिनल जो डाढ़ा में बनाया जा रहा है। जीसकी लगभग दूरी 30 किलोमीटर है। दर्जनों गांव के ग्रामीणों की मांग है कि सदर प्रखंड के भोज्या गांव में टर्मिनल बनाया जाय। क्योंकि सबसे ज्यादा रैयती जमीन इस परियोजना में इन्हीं सभी गांव से जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा है कि मांग पर कोई उचित कार्रवाई नहीं होती है तो सभी ग्रामवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। आवेदन सौपने वालो में अलख सिंह, राजेश सिंह, मंजीत प्रधान, रितेश सिंह, रंजय सिंह, राम सिंह, मनोज सिंह, डब्लू सिंह, जितेंद्र सिंह, संजीत सिंह, रंजीत सिंह आकाश सिंह, चुनु सिंह, नंदलाल सिंह, चुरामन साव, हिरामन साव, आशीष यादव, मुलेश्वर यादव सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
Related Posts
Add A Comment



