Chatra : झारखण्ड विधानसभा की उपक्रम समिति के सभापति श्री सरयू राय ने सरकारी उपक्रमों के अधिकारियों के साथ चतरा परिसदन में बैठक की । बैठक में उपायुक्त श्री अबु इमरान सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद थे। विधान सभा की सरकारी उपक्रम समिति ने सभी विभागों के संबंधित मामलों की समीक्षा कर उपक्रमों के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सभापति सरयू राय ने कहा कि कार्य समय पर पूर्ण करें ताकि लोगों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ मिल सके।
अटल टिंकरिंग लैब
अटल टिंकरिंग लैब को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जानकारी दिया कि कस्तुरबा आवासीय विद्यालय एवं अन्य आवासीय विद्यालयों में कुल 06 अटल टिंकरिंग लैब लगाया गया हैं जिसमें एक लैब आपूर्तिकर्ता के लापरवाही के कारण संचालित नहीं हो पा रहा है। इस संदर्भ में लापरवाह आपूर्तिकर्ता के उपर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिले भर में 05 अटल टिंकरिंग लैब संचालित है। इसे लेकर समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि जिस उद्देश्य से अटल टिंकरिंग लैब लगाया गया है वो पूर्ण रूप से संचालित हो ताकि स्कूली छात्र/छात्राओं में नवीनीकरण को उजागर किया जा सके।
विद्युत
विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता के द्वारा ग्रिड, पावर सब स्टेशन, जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या की जानकारी दी गई। साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि लोगों को बिजली कनेक्शन एवं मीटर लगाने हेतु तथा समय समय पर विद्युत बिल जमा करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। वहीं 100 यूनिट की मुफ्त बिजली का लाभ भी लाभुकों को दिया जा रहा है। जिला खनन पदाधिकारी ने जिले में बालू घाटों की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि बालू घाटों की डीएसआर बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। कुल 98 बालू घाट चिन्हित किये गए है। कैटेगरी दो के चार बालू घाट जेएसएमडीसी द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। बैठक प्रारंभ होने के पूर्व उपायुक्त श्री अबु इमरान ने झारखण्ड विधानसभा की उपक्रम समिति के सभापति सरयू राय को पौधा भेंट कर स्वागत किया।
उक्त मौके पर उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, जिला खनन पदाधिकारी गोपाल दास, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

