Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 23, 2025
Chatra News

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों एवं बलिदान को याद किया गया

 चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्री अबु इमरान ने कार्यक्रम में आये हुए सभी पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, लाभुकों को स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि 15 नवम्बर 2000 को झारखण्ड राज्य का गठन हुआ। झारखण्ड के वीर सपूत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान एवं संघर्ष के कारण अंग्रेजों से मुक्त हो पायें। आज हमलोग झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 22वीं वर्ष गांठ मना रहे है। भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान एवं संघर्षों को याद कर चतरा जिला प्रशासन निरंतर विकास की ओर प्रयासरत है। झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर उपायुक्त श्री अबु इमरान, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता समेत जिले के वरीय पदाधिकारी ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उनके संघर्षों एवं बलिदान को याद किया गया।

Leave a Response