Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 24, 2025
Chatra News

ज्ञान सरोवर आवासीय विद्यालय में किसान पुत्र वार्षिक उत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन।

 इटखोरी : गाँधी चौक ज्ञान सरोवर आवासीय विद्यालय में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के बरही के पूर्व विद्यायक मनोज यादव उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि का विद्यालय की छोटी छोटी छात्राओं ने पारंपरिक तौर पर तिलक लगाकर स्वागत किया। अपने उदभोदन के दौरान मुख्य अतिथि श्री यादव ने छात्रों को संबोधन में कहा कि छात्रों को सर्व प्रथम अपने माता पिता व गुरुजनों का आदर करना चाहिए। तभी आप एक बेहतर छात्र बनेंगे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने वाले भद्रकाली महा विद्यालय के सचिव ब्योवृद्ध कुमार यशवंत नारायण सिंह द्वारा इटखोरी क्षेत्र में किये गए कार्यो का सरहाना कर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक भास्कर सिंह , भाजपा के जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह कोनी पंचायत मुखिया रंजय भारती, प्रदेश महासचिव राजद प्रियंका वर्मा, टोनटांड पंचायत मुखिया बद्री यादव, विधायक प्रतिनिधि सुधीर राय , गोबिन्द यादव, संकर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 संवाददाता संतोष कुमार दास 

Leave a Response