Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 24, 2025
Chatra News

जेएमएम पार्टी की बैठक में संगठन मजबूति पर दिया गया बल।

 चतरा :-गिद्धौर प्रखंड के मंझगांवा पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा का बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष संजय यादव व संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज वर्मा ने किया। बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने के साथ साथ सदस्यता अभियान के द्वारा लोगों को पार्टी में जोड़ा गया।बताया गया की झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के द्वारा पूरे राज्य में खतियानी जोहार यात्रा किया जा रहा है। जो सरकार ने 1932 का खतियान विधानसभा में पारित किया। आरक्षण बिल,पुरानी पेंशन बिल पास किया।ऐसे बहुत सारे काम सरकार ने जनता के लिए किया है।इसके लिए झारखंड की जनता आभार व्यक्त करती है।बैठक में उपेंद्र कुमार, संतोष दांगी,दिवाकर कुमार,मुकेश कुमार, ललन यादव,मीना देवी,संगीता देवी रीता देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

 संवाददाता कुदूस आलम 

Leave a Response