Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, July 8, 2025
Chatra News

जिला प्रशासन का बड़ा क़दम, सभी खाद्यान्न गोदामों की होगी भौतिक सत्यापन

चतरा पीडीएस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एंव भ्र्ष्टाचार से मुक्ति के प्रति विभाग हुआ गम्भीर। चतरा प्रखंड स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम में हुए खाद्यान्न की गबन को लेकर जिला प्रशासन ने उठाया बड़ा क़दम। जिले के सभी ग्यारह राज्य खाद्य निगम के गोदामों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। खाद्यान्न की भौतिक जांच के लिए प्रत्येक प्रखंड में मजिस्ट्रेट प्रतिनयुक्त कर दी गई है। हंटरगंज प्रखंड गोदाम के लिए रामनारायण खलखो, कार्यपालक दण्डाधिकारी चतरा, पथलगड्डा प्रखंड के गोदाम के लिए विपिन कुमार दुबे कार्यपालक दण्डाधिकारी चतरा, कुंदा प्रखंड गोदाम के लिए सलमान जफर खिजरी कार्यपालक दण्डाधिकारी चतरा, गिधौर प्रखंड गोदाम के लिए पूर्णिमा कुमारी कार्यपालक दण्डाधिकारी चतरा, टंडवा प्रखंड गोदाम के लिए अजय कुमार भगत कार्यपालक दण्डाधिकारी सिमरिया, कान्हाचट्टी प्रखंड के गोदाम के लिए विजय कुमार दास कार्यपालक दण्डाधिकारी चतरा, सिमरिया प्रखंड के गोदाम के लिए अमरदीप सिंह बल्होत्रा, कार्यपालक दण्डाधिकारी, सिमरिया, लावालौंग प्रखंड गोदाम के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी चत्तरा, इटखोरी प्रखंड गोदाम के लिए जिला कृषि पदाधिकारी चतरा, प्रतापपुर प्रखंड के गोदाम के लिए जिला योजना पदाधिकारी चतरा और चतरा प्रखंड के गोदाम के लिए जिला खेल-कूद पदाधिकार चतरा शामिल हैं। उपायुक्त अंजली यादव द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को निदेश दिया गया है कि एक सप्ताह के अन्दर गोदाम का भौतिक सत्यापन कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

Leave a Response