गिद्धौर (चतरा):थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में एक महिला को जमीन विवाद में रविवार को जमकर मारपीट किया गया। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बाबत ब्रह्मपुर गांव के अजय शंकर दांगी की पत्नी कंचन देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग किया है।आवेदन में कहा गया है कि ब्रह्मपुर स्थित अपने खेत में काम कर रही थी। इसी क्रम में गांव के ही सुबोध कुमार दांगी,किशुन दांगी,सुषमा देवी आ कर गाली गलौज करने लगे और मारपीट किया। जिससे मेरा माथा पूरी तरह से जख्मी हो गया। इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए मेरे ससुर सुरेश राम दांगी को भी मारपीट किया है।जबकि इन लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।
संवाददाता कुदूस आलम

