Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, October 24, 2025
Chatra News

जनप्रतिनिधियों ने कस्तूरबा विद्यालय का किया अनुश्रवण बच्चों को दिए जाने वाली भोजन में पाई गई काफी अनियमितता

 गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय का अनुश्रवण शुक्रवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष, सांसदप्रतिनिद्धि,विधायक प्रतिनिद्धि,मुखिया द्वारा किया गया। इस क्रम में विद्यालय द्वारा बच्चों को दिया जा रहा भोजन में काफी अनियमितता पाया गया। बताया गया कि विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है।जबकि अंडा,दाल,सब्जी गुणवत्ता पूर्ण नहीं रहने के कारण विद्यालय वार्डेन के प्रति अनुश्रवण कर रही टीम ने नाराजगी व्यक्त किया।साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति को जनप्रतिनिधियों ने भोजन में सुधार करने का निर्देश दिया।साथ ही गठित जांच टीम ने कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भोजन में अनिमितता बरतने की शिकायत उपायुक्त से भेंट कर करने की बात कही।जांच में भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार,सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,मुखिया निर्मला देवी,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार साव, गिद्धौर के पूर्व उपमुखिया सुरेश प्रसाद राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।

संवाददाता,कुदुस आलम

Leave a Response