चतरा :-गिद्धौर प्रखंड में संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकानों का निरीक्षण शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों के टीम के द्वारा किया गया। इस क्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रखंड के बारियातु पंचायत में संचालित दुकानों की जांच किया गया। जहां खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था।वही गिद्धौर के गुलाबचंद दांगी सहित कई अन्य का राशन दुकान बंद पाया गया। जनप्रतिनिधियों के टीम में 20 सूत्री प्रखंड क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष विनोद पासवान,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष रामदेव यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।
संवादाता मोहम्मद कुद्दूस आलम
add a comment