चतरा : हरलाल तालाब के पास से युवक की शव होने की सूचना पुलिस को मिली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा बता दें कि चतरा इन दिनों हत्या जोन बनकर रह गया है। आए दिन हत्याओं का दौर जारी है। अभी बुधवार को भी शहर के हरलाल तालाब के समीप से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक युवक की पहचान प्रकाश यादव दिभा मोहल्ला निवासी कुंजल यादव के पुत्र के रूप में की गई। इस हत्या को लेकर वैसे तो पुलिस छानबीन कर ही रही है। परंतु मृतक प्रकाश यादव की हत्या के पीछे उसके कुछ खास दोस्तों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। बताते चलें कि प्रकाश जमीन खरीद फरोख्त के साथ साथ कई और भी धंधा करता था। जिसे अभी दो तीन दिन पूर्व ही उसके एक खास दोस्त (अपराधी प्रवृति का)ने हत्या करने जैसी धमकी भी दिया था। परंतु इस धमकी को प्रकाश ने हल्के में ले लिया था और आज उसकी जान चली गई।


