चतरा सदर थाना परिसर में सदर अस्पताल के डॉक्टर अरविंद कुमार केसरी व डॉ कुंदन कुमार के द्वारा सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवानों को फर्स्ट ऐड की जानकारी दी गई डॉक्टरों ने बताया कि बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए यह जानकारी दी जा रही है इस जानकारी से पुलिस के जवानों को काफी सहयोग मिलेगा कहीं कोई लड़ाई झगड़ा होता है तो पुलिस को भी चोट आती है ऐसे में फर्स्ट ऐड की जानकारी होना बहुत जरूरी है इस जानकारी से तुरंत बहते ब्लड को रोका जा सकता है और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया जा सकता है
Related Posts
Add A Comment

