चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि वशिष्ठ नगर जोरी ग्राम कैडिमो के जंगल के आसपास कुछ हथियारबंद नक्सली भ्रमण शील है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है प्राप्त सूचना के आलोक में असिस्टेंट कमांडर परमवीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया टीम में पुलिस और सीआरपीएफ 190 बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया अभियान के दौरान कैडिमो जंगल के आसपास नक्सली द्वारा करीब ढाई किलो का प्रेशर बम प्लांट किया गया जिसे पुलिस ने बरामद किया! झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम ने मौके पर बरामद बम को डिफ्यूज किया और नक्सलियों को धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया
Related Posts
Add A Comment

