Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 16, 2025
Chatra News

चतरा नगर परिषद के अंतर्गत व्याप्त भ्र्ष्टाचार के खिलाप भाजपा कार्यकर्ताओं ने कसी कमर 30 को होगी आन्दोलन।30 के आन्दोलन में शामिल होंगे भानु प्रताप साही।

चतरा/ नगर पर्षद छेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार बिजली पानी जैसे अनेक समस्या को निदान हेतु चतरा मे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष विद्यासागर आर्य के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक की गई। बैठक में 30 अप्रैल को नगर में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाप बिजली पानी ।नली-गली बाईपास जैसे अनेक समस्या से जनता जूझ रही है। इसी के तहत साई रेसीडेंशि में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आन्दोलन की रूप रेखा बनाई गई। जिसमें कार्यक्रम प्रभारी अभिषेक केसरी स प्रभारी राजेश पासवान को बनाया गया। चतरा नगर के सभी बूथों पर बैठक कर के कार्यकर्ताओं को जन समस्याओं का सूची बनाने के लिए शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक और प्रभारी को जिम्मेवारी दी गई। सभी मंडल के पदाधिकारी एवं मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गंन से भी आग्रह किया गया कि पार्टी एवं मोर्चा के सभी पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारी में लग जाएं तथा सभी वार्ड कमिश्नर से भी संपर्क करके उनकी समस्याओं को भी सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया गया।यह आंदोलन पार्टी का आंदोलन नहीं बल्कि जनता का आंदोलन है। इस बैठक में मुख्य रूप से चतरा विधानसभा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, पार्टी जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, धर्मेंद्र साहू, भूपेंद्र मिश्रा, संजय पाण्डे, मीडिया प्रभारी परशुराम शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी, लावालॉन्ग मंडल अध्यक्ष शंकर साव मंजीत राणा, धीरज सिन्हा, सुमन सिंह, निरज सोनी, काली यादव, शंकर सोनी, विवेक शर्मा, दुलरचन्द साव, संजीव सिंह रविंद्र पासवान राजा मालाकार राजकुमार सहित मंडल के अधिकारी एवं मोर्चा के सभी अध्यक्ष उपस्थित हुए।

Leave a Response