कुन्दा :-शनिवार को चतरा पुलिस अधीक्षक महोदय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह निवाशी रमन गंझु पिता कृपाल गंझू के घर से 700ग्राम गिला अवैध अफीम के साथ दो बोरा में रखा डोडा लगभग (20केजी) बरामद की गई।मिली जानकारी के अनुसार बिक्री के उद्देश्य से अवैध गिला अफीम व डोडा को रमन गंझु अपने घर मे छिपा कर रखा हुआ था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल का गठन किया गया,जिसमे प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय राम व थाना प्रभारी परमानंद मेहरा व सशक्त बल के जवान शामिल हुए।वही थाना क्षेत्र के बुटकुइया जंगल में पोस्ता विनिस्टीकरन अभियान के दौरान सहायक अवर निरीक्षक जय कुमार सिंह ने स्टील केन में रखा 1 केजी 268 ग्राम गिला अफीम बरामद की है।
कुन्दा,रंजीत शौंडिक

