Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 23, 2025
Chatra News

गुजरात चुनाव में जीत के बाद गिद्धौर भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

 गिद्धौर (चतरा) गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद गिद्धौर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ खुशी मना रहें हैं। मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने जीत की बधाई देते हुए कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की विजय अभूतपूर्व और अकल्पनीय है।यह महाविजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का प्रेम, विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक है।यह विकास और जनकल्याण की आंधी है। जिसमें कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल उड़ गई।अब राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के स्थान पर कांग्रेस खोजो यात्रा निकालनी चाहिए। बधाई देने में भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,अशोक गुप्ता, बिंदेश्वरी यादव,विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,लखन दांगी, बंसत सिंह, महेंद्र राम, संतोष दांगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बब्लू कुमार साव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार राणा,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष बिकास कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रसादी पासवान, शीला देवी,राजेश सिंह,शोभा देवी,सुनील पांडेय,सुरेश भुइंया,उपेंद्र साव,संतोष रजक,संजय यादव, राकेश गुप्ता,प्रेमजित पांडेय समेत कई लोग शामिल हैं।

 संवाददाता कुदुस आलम 

Leave a Response