Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Monday, October 20, 2025
Chatra News

गिद्धौर के आशीष ने दहेज मुक्त विवाह रचाकर समाज में एक आदर्श स्थापित किया है।

 गिद्धौर (चतरा): जज्बा व नियत सही हो तो कुछ भी किया जा सकता है। इसी प्रकार कुछ कर दिखाया है प्रखंड मुख्यालय के आशीष कुमार। आशीष कुमार के जज्बे व नेक दिल को आज सभी सलाम कर रहे हैं। आशीष ने दहेज मुक्त विवाह रचाकर समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। इसकी चर्चा प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ संपूर्ण प्रखंड में हो रही है। आशीष बगैर दहेज व किसी प्रकार के लोभ लालच में न पड़कर अपनी नयी जीवन की शुरूआत किया है। आशीष ने किसी तामझाम में नहीं,बल्कि सादगी के साथ 21 जून की रात एक निर्धन परिवार के पुत्री के साथ विवाह रचाया। यहा तक की आशीष ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के नारे को भी सार्थक किया है।आशीष कुमार प्रखंड मुख्यालय के अंबिका प्रसाद दांगी व माता सावित्री देवी के पुत्र है। उसने सदर प्रखंड के दारियातू गांव निवासी बुधन दांगी, माता सरगुन देवी के पुत्री बिंदु कुमारी से बगैर दान दहेज की शादी रचाई। विवाह प्रखंड मुख्यालय के बटेश्वर शिव मंदिर में मंगलवार की रात संपन्न हुई। इस विवाह की साक्षी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ गगन मान ग्रामीण के अलावे संतोष कुमार निराला घनश्याम कुमार दास लक्ष्मण कुमार दांगी दीपक कुमार प्रवीण कुमार विजय दांगी कमलेश कुमार कपिल कुमार मनोज कुमार कुशवाहा अंबिका प्रसाद दांगी आशीष आर्ट विकास कुमार प्रवीण कुमार राजेश कुमार शंकर कुमार साहब गेंदालाल डांगी वहीं वर वधु के परिजन भी बने। आशीष ने कहा दहेज जैसे कुरीति को दूर करना है तो युवाओं को आगे आना होगा।बगैर लोभ लालच व वैगर तामझाम के विवाह रचना होगा।

Leave a Response