चतरा :- जिला जल एवं स्वच्छता समिति चतरा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुजल शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।इस कार्यक्रम में गंधरिया पंचायत के मुखिया श्री मति अनीता यादव को आज चतरा जिला प्रशासन एवं पेयजल विभाग की ओर से बेहतर कार्य करने हेतु पुरस्कृत किया गया।
यह सम्मान जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में सफल क्रियान्वन में अहम भूमिका निभाने की उपलक्ष में दिया गया। इसके तहत समुदाय में जल की गुणवत्ता के परीक्षण को सुनिश्चित करने,जल सुरक्षा करने ,जल के संरक्षण करने , तरल कचरा,प्रबंधन,सहित अन्य किए गए अनुकरणीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में उपविकाश आयुक्त श्री उत्कर्ष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे

