क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों के कलश स्थापना अवसर पर शामिल हुए जिला उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी
कान्हाचट्टी: प्रखंड कान्हाचट्टी क्षेत्र दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा की उपासना में डूब गया है। कान्हाचट्टी के कादे ,चारु, तुलबुल समेत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के कलश स्थापना अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी (बिरजू तिवारी) शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि सनातन काल से केवल भारत में ही नहीं बल्की विदेशों में भी दुर्गोत्सव का विशेष महत्व है। यह एक ऐसी उपासना है जिसमें शक्ति स्वरूपा मा दुर्गा के नौ रुपों की भक्तिभाव से पूजा की जाती है। हर मुश्किल की घड़ी में लोग मा को याद करते हैं। और मा दुर्गा शक्ति की देवी है। मा से कामना करता हूं कि देश और समाज की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि मां की भक्ति से शक्ति मिलती है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह,तुलसी साव, अमित कुमार, यमुना साव, निरंजन साव,उमेश केशरी, अवधेश सिंह गुंजन,नागेश्वर ठाकुर, आनंद केशरी, संदीप राणा,राजकुमार दांगी, अशोक दांगी ,सुमन कुमार समेत सैकड़ों गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे।
कान्हाचट्टी:_अरविंद कुमार सिंह