कैबिनेट में ओबीसी को आरक्षण दिए जाने की मुहर लगने के बाद महागठबंधन के नेताओं ने आतिशबाजी किए, बांटे लडडू
चतरा/मयूरहंड:-झारखंड में महागठबंधन के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में ओबीसी को 27% आरक्षण दिए जाने की कैबिनेट में मुहर लगाए जाने के बाद पूरे राज्य में महागठबंधन की सरकार के प्रति जश्न का माहौल देखा जा रहा है। ओबीसी को आरक्षण दिए जाने का जश्न मयूरहंड में भी देखने को मिला यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष नीरज प्रसाद महतो उर्फ मनोज दांगी राष्ट्रीय जनता दल 20 सूत्रीय प्रखंड अध्यक्ष रामभरोस यादव यादव के नेतृत्व में राजद कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत महागठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता कर्मा चौक पर जमकर आतिशबाजी किए और मिठाइयां भी बांटी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नीरज प्रसाद महतो उर्फ मनोज डांगी ने इस बीच कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार और इसके मुखिया श्री हेमंत सोरेन पूरे झारखंड में विकास की जो तस्वीर खींची है यह पिछले 20 सालों में नहीं किया जा सका जिससे भाजपा के पेट में गैस बन रहा है। वहीं बीस सूत्री सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामभरोस यादव ने कहा हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्य के 65 हजार पारा शिक्षक व 50,000 से अधिक आंगनबाड़ी सेविका सहायिकायों के साथ झारखंड के पुलिसकर्मियों को 1 महीने का अतिरिक्त वेतन समय झारखंड की गरीब ग्रुपों के लिए एक से एक योजना ला रही है और राज्य के 3:30 करोड़ की आबादी लाभ उठा रही है जो भाजपा के शीर्ष नेताओं से लेकर इनके कार्यकर्ताओं के गले में महागठबंधन की सरकार की कार्य गले नहीं उतर पा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर मेहता ने कहा हेमंत सरकार ने सर्वजन पेंशन पूरे झारखंड के 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए लगकर के राज्य के वित्त वर्ग के लोगों के लिए एक नया जीवन दान देने का कार्य किया है और यह सब भाजपा को रास नहीं आ रहा है। करमा चौक पर आतिशबाजी के साथ-साथ महागठबंधन पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। इस मौके पर पंचायत के लोकप्रिय मुखिया सह समाजसेवी श्री रामनाथ यादव पर इनके समर्थक मौजूद थे।
राजकुमार दांगी