Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 23, 2025
Chatra News

कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय इटखोरी में भीम आर्मी एकता मिशन बैठक संपन्न हुई।

 इटखोरी : कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय इटखोरी में भीम आर्मी एकता मिशन के नेतृत्व में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान भीम आर्मी एकता मिशन संगठन पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में लोग अपने-अपने विचार दिए और संघ की मजबूती पर बल दिए। बैठक में विभिन्न कार्यों के लिए कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से इटखोरी प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान, उपाध्यक्ष फकरु अंसारी, सचिव राकेश कुमार दास और कोषाध्यक्ष ईश्वर रविदास तथा मीडिया प्रभारी के पद पर रोहित दास का चयन किया गया। वहीं महासचिव दिनेश कुमार को बनाया गया। बैठक में संघ से जुड़े जिला के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। जिसमें जिला अध्यक्ष आफताब आलम व महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा देवी और कोषाध्यक्ष आकाश राम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 संवाददाता संतोष कुमार दास 

Leave a Response