गिद्धौर(चतरा)सरकार की योजना कृषि ऋण माफी को लेकर प्रखंड के तीन पंचायत भवनों में शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का आयोजन बारिसाखी , मंझगांव व गिद्धौर पंचायत भवनों में मुखिया व कृषि विभाग के पदाधिकारियों के देखरेख में आयोजित की गई।तीन पंचायतों में करीब 100 किसानों ने ई केवाईसी कराया गया । मालूम हो कि प्रखंड में 285 किसानों को ईकेवाईसी कराया जाएगा । वही मंगलवार को पहरा ,दुवारी व बारियातु पंचायत में शिविर आयोजित किया जाएगा । मौके पर मुखिया सरिता देवी,सुमिरा कुमारी,निर्मला देवी,उप मुखिया विकाश पांडे, बीटीम दीनदयाल प्रसाद,आदि उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम


