Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, October 21, 2025
Chatra News

किसान विकास मोर्चा संगठन बनाने को लेकर सिंदुवारी गुरुमठ मे बैठक हुआ संपन्न

 चतरा/मयूरहंड:-गुरुवार को सिंदुवारी गुरुमठ में प्रखंड क्षेत्र के किसानों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मालेश्वर सिंह व संचालन पूर्व मुखिया अर्जुन सिंह ने किया।बैठक में किसानों को संगठन बनाकर काम करने का आह्वान किय गया। जिसमें गांव व क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित किसानों को किसान विकास मोर्चा संगठन बनाने को लेकर जानकारी दी गई।इस दौरान पूर्व मुखिया श्री सिंह ने कहा कि किसान जब तक संगठित होकर कोई काम नहीं करेंगे तब तक उनकी मेहनत का फल कोई और ही खाता रहेगा। उन्होंने बताया कि एक किसान दिन रात एक करके खेतों में अपना खून पसीना बहाता है। मगर किसान को उसकी पैदावार पर कोई बचत नहीं मिलती।बीच में बैठे दलाल दोनों ओर से लाभ कमाते हैं।उन्होंने किसानों से संगठित होकर काम करने का आह्वान किया ताकि किसानों को भरपूर लाभ मिल सके और आमजन को कम दामों में खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।अगली बैठक दस अक्टूबर को सिंदुवारी गुरुमठ में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिसमें अधिक से अधिक किसानों को उपस्थित होने का आवाहन किया गया।आयोजित बैठक में पुर्व मुखिया भोला प्रसाद सिंह, शिव कुमार सिंह, राजीव रंजन सिंह,नवल किशोर सिंह, मालेश्वर सिंह, रामचंद्र सिंह ,रामकुमार सिंह, बिरजू यादव समेत दर्जनो किसान मौजूद थे। 

*राजकुमार दांगी*

Leave a Response