गिद्धौर(चतरा): विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को मध्याह्न भोजन स्वादिष्ट व सुरक्षित करवाने का हर संभव प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है।परंतु इसे सरकारी लापरवाही कहें या अधिकारियों की नजर अंदाज का नतीजा। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुर मोड़ में आज भी किचन शेड के अभाव में मध्याह्न भोजन विद्यालय के बरामदा व पेड़ के नीचे बनाया जाता है। वैसे में मध्यान भोजन में कीट पतंग पडने के साथ-साथ खतरा हर संभव बना रहता है। विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के 47 बच्चे अध्ययनरत हैं। यहां तक कि विद्यालय में मात्र एक शिक्षिका के रहने से विद्यालय संचालन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।विद्यालय के सचिव रिंकी कुमारी इसकी जानकारी विभाग को कई बार दे चुकी है।परंतु विभाग द्वारा आज तक कोई ठोस पहल नहीं किया गया है। विद्यालय सचिव ने विद्यालय में एक सहायक शिक्षक की प्रतिनियुक्ति करने के साथ-साथ किचन शेड निर्माण की मांग भी किया है।
गिद्धौर, कुदूस आलम

