चतरा – भारत सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट 2023 – 24 पर एक सेमिनार कार्यक्रम आज दिनांक 6 फरवरी को कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल जतराही बाग चतरा में की गई! कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री रमेश जायसवाल (अधिवक्ता) उपस्थित हुए.आम बजट 2023-24 सेमिनार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री रमेश जायसवाल ने बजट को जनता के हित में बताया, उन्होंने कहा कि कई वर्षों के बाद यह एक ऐसा बजट आया जो देश के सभी वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा… इस बजट में सभी वर्ग के लोगों पर विचार किया गया है जिसमें पिछड़ों, दलित वर्ग, आदिवासी भाई, बहनों, महिलाओं, किसानों सहित सभी पर केंद्रित कर बजट लाया गया है ! चेंबर के अध्यक्ष श्री जितेंद्र जैन ने बजट की बारीकियों को विस्तार पूर्वक रखा… उन्होंने इनकम टैक्स को सात लाख तक टैक्स फ्री को सभी व्यवसायियों के लिए एक अच्छा कदम बताया ! चतरा महाविद्यालय के प्राचार्य श्री रामानंद पांडे जी ने आम बजट को सराहा… उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब वर्ग के लोगों के लिए भी जिन्हें रहने के लिए छत नहीं है वैसे लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास की राशि में भी वृद्धि की गई है.. इस बजट में महिला वर्ग के लोगों के लिए दो लाख के जमा राशि पर 2 साल के लिए 7.5 प्रतिशत राशि की ब्याज दर से भुगतान की जाएगी… कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यवसाई श्री प्रदीप स्वामी जी,श्री नंदलाल केसरी जी,श्री मुरारी मिश्रा जी,अधिवक्ता श्री पप्पू केसरी जी आदि ने भी केंद्र सरकार के बजट को सराहा….. बजट सेमिनार कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा,जिला महामंत्री श्री मिथिलेश गुप्ता,जिला मंत्री श्री शिवबालक सिंह,चतरा नगर अध्यक्ष श्री विद्यासागर आर्य, ग्रामीण अध्यक्ष श्री अनिल सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्री सरयू राम जी,कन्हैया सिंह जी,व्यवसायई राजीव मित्तल जी,विनोद केसरी जी,शैलेन्द्र खंडेलवाल जी,पंकज दुबे जी,अधिवक्ता दीपक कुमार सहाय जी, मुकेश कुमार सिंह जी, इंद्र भूषण कुमार जी,अशोक साहू जी,निरमानंद यादव जी,शिक्षक रामकुमार जी,सुनील केसरी जी, सूरज सोनी जी सहित कई अधिवक्ता,बुद्धिजीवी,व्यवसायई तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Related Posts
Add A Comment


