चतरा समहारालय स्थित सभा कक्ष में विशेष केन्द्रीय सहायता मद (SCA) से योजनाओं के चयन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में की गई। सरकार के प्रधान सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड सरकार की पत्र में वित्तीय वर्ष 2022- 23 में विशेष केंद्रीय सहायता अंतर्गत प्रस्ताव भेजने के लिए बैठक की गई जिला योजना पदाधिकारी के द्वारा कृषि विकास एवं अजीविका सम्बर्धन, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कौशल विकास एवं वित्तिय समावेशन के क्षेत्र में विकास से संबंधित प्रस्ताव संबंधी जानकारी दी गई। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से इन क्षेत्रों में विकास हेतु विचार विमर्श कर विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया।उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी चतरा उत्तरी आर थंगा पांडियन, वन प्रमंडल पदाधिकारी चतरा दक्षिणी एसपी सुमन, कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जेएसएलपीएस से अनिल डुंगडुंग समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment


