चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बैठक करते हुए उपायुक्त श्री अबु इमरान ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड टेस्ट बढ़ाने का निदेश दिया है।उन्होंने कहा है कि बाहर से आनेवाले सभी आगंतुकों का अनिवार्य रूप से टेस्ट किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि कोविड के लक्षण पाए जाने पर अविलंब उसका कोविड गाइडलाइंस के अनुसार ट्रीटमेंट प्रारम्भ कर दें। साथ ही कोविड मरीजों के संपर्क में आये लोगों की ट्रैकिंग भी अनिवार्य रूप से करें ताकि इसके फैलाव पर नियंत्रण किया जा सके। टीकाकरण पर जोर देते हुए उन्होंने छूटे हुए लोगों को वैक्सीन करने का निदेश दिया। इसके साथ ही कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन समेत अन्य बिंदुओं पर किए जा रहें कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा की सरकार द्वारा प्राप्त गाइडलाइन का अनुपालन करना हाल में सुनिश्चित करें।समीक्षा के क्रम में उपायुक्त श्री इमरान ने कोविड से निबटने के लिए की गई तैयारी का मॉकड्रिल करने का भी निदेश दिया ताकि पूर्व तैयारी की जमीनी हकीकत का जायजा लिया जा सके।इसके अलावे उपायुक्त ने जिले में कोविड टेस्टिंग कीट, टीका की उपलब्धता, समेत अन्य जरूरी राहत सामग्री की उपलब्धता को लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए बताते चले की उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देश पर पूरे जिले भर में कोविड टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने दो दिन पहले स्वयं का भी कोविड जांच करा चुके हैं।उनके निदेश पर समाहरणालय कर्मियों के कोविड जांच के लिए समाहरणालय परिसर में जांच शिविर लगाया गया था। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी समेत अन्य संबंधित मौजूद थे।

