चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान ने आज मगंलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल में मौजूद सभी सुविधाओ एवं व्यवस्थाओ की क्रियाशीलता का सघन रूप से जांच किया। विभिन्न वार्डों का निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त प्रसूति कक्ष पहुंचे एवं वहाँ के डीएसटी (डेट हेड टिकट) की जाँच की। इस दौरान उन्होंने वर्तमान में भर्ती हुए इलाजरत सभी मरीजों से संबंधित विस्तृत जानकारी अस्पताल प्रबंधन से ली। विशेष रुप से उन्होंने पीएमसी वार्ड पहुंच वहाँ भर्ती हुए सभी प्रसूतियों तथा नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने इलाजरत मरीजों एवं उनके परिजनों से बात कर अस्पताल संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत या परेशानी के बारे में जाना। उपायुक्त ने सदर अस्पताल के सभी मौजूदा सुविधाओ एवं व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी को अस्पताल परिसर के सुरक्षा संबंधी विषयों पर आवश्यक निर्देश दिए तथा अस्पताल में जीवन रक्षक दवाईयों की उपलब्धता, साफ सफाई समेत सभी अन्य जरूरी सुविधाओ को क्रियाशील अवस्था में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने आम जन द्वारा मिल रही शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण कर सुविधाओ को बहाल करने का निर्देश दिया। उक्त निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, अस्पताल प्रबंधक उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment

