चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार आज चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के समीप जिला परिवहन कार्यालय द्वारा दोपहिया वाहन का सघन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच में ड्रिंक कर ड्राइव (ड्रिंक एंड ड्राइव) करने वाले चालकों के जांच हेतु ब्रेथ एनालाइजर मशीन के द्वारा जांच की गई, बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, वाहन बीमा एवं बिना चालक अनुज्ञप्ति एवं सड़क सुरक्षा नियमों के उलंघन करने वाले के ऊपर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत आर्थिक दंड वसूला गया। इस जांच अभियान में कुल 36000/- रुपए का ऑनलाइन चालान E-Poss के माध्यम से आर्थिक दंड के रूप में वसूला गया। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया की बढ़ते सड़क दुर्घटना एवं नए साल को देखते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों के उलंघन करने वालो के विरुद्ध जिले में लगातार अलग अलग स्थानों पर सघन जांच अभियान जारी रहेगी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने चतरा जिलावासियों से अनुरोध एवं अपील किया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरसः अनुपालन करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने। इस जांच अभियान में मुख्य रूप से जिला परिवहन कार्यालय के मोटर यान निरीक्षक संतोष सोरेन, सड़क सुरक्षा प्रबंधक अमित कंसल, सड़क सुरक्षा के अजीत सोरेन , धर्मवीर कुमार एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे।
Related Posts
Add A Comment


