चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देश पर आज दिनांक 25.02.2023 को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इटखोरी अन्वेसा ओना, थाना प्रभारी ईटखोरी द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया।
छापेमारी अभियान के क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी इटखोरी अन्वेषा ओना द्वारा बताया गया की पितीज बंगला पर संचालित अस्पताल / नर्सिग होम आशीर्वाद सेवा सदन के परिसर में छापामारी की गई। छापामारी के समय उपस्थित नर्सिंग होम के कर्मी द्वारा नर्सिंग होम से संबंधित किसी भी तरह का वैध प्रमाण-पत्र अथवा दस्तावेज नहीं दिखाया गया। आशीर्वाद सेवा सदन पुरी तरह से अवैध रूप से संचालित पाया गया एवं परिसर में ओटी ( ऑपरेशन कक्ष) भी पाया गया। यह Clinical establishment act इत्यादि के विभिन्न धाराओं का उलंधन है। इसे लेकर नर्सिंग होम के संचालक बरून चटर्जी एवं शंकर चटर्जी के ऊपर कार्रवाई की जा रही है।

