चतरा :-सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि॰ चतरा के निदेशक पर्षद की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्षा में उपायुक्त सह अध्यक्ष सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि॰ चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में की गईं। उक्त बैठक में संघ की निदेशक-सह-सचिव सह जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा संघ की सदस्यता वृद्वि एवं राज्य संघ से सम्बद्धता प्राप्त कर लेने की जानकारी दी गई। जिला में कुल 40 सहकारी समितियाँ संध की सदस्य हैं एवं 20 समितियों ने जिला संहकारी संघ की सम्बद्धता प्राप्त कर ली है। साथ ही यह जानकारी दी गई की जिले में कृषि एवं लघु वनोपज के विपणन एवं प्रसंस्करण प्रखण्ड स्तर पर पैक्स एवं वन धन विकास केन्द्रों पर की जा सकेगी। बैठक में प्रसंस्करण इकाई के अधिष्ठापन हेतु जिले के सभी प्रखण्डों एवं मुख्यालय में भुमि उपलब्ध कराने को लेकर अंचलाधिकारियों से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। वहीं उपायुक्त द्वारा वनोपज के विपणन हेतु जिला कार्यक्रम प्रबंधक जे॰एस॰एल॰पी॰एस॰ को कार्ययोजना तैयार करने का निदेश दिया गया।सर्वसममति से वनोपजों के विपणन हेतु इनके न्युनतम समर्थन मुल्य राज्य स्तरीय संघों जैसे झाम्कोलैम्प्फ झाम्कोफेड एवं वेजफेड से प्राप्त कर कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही जिले में उपलब्ध वनोपजों के प्रसंस्करण/परिष्करण मशीनरियों का इस्तेमाल करने का भी निर्णय लिया गया। बताते चले कि सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि॰चतरा के जिला स्तरीय कार्यशाला दिनांक 03.03.2023 को आयोजित होने की जानकारी दी गई। उक्त बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीणा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र चतरा समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment

