Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में मेगा प्रोजेक्ट (इन्फ्रास्ट्रक्चर ) से संबंधित बैठक सम्पन्न भूमि अधिग्रहण नियमानुकूल ही हो रैयतों के सहमति और समन्वय से ही निर्माण कार्य हो
    Chatra News

    उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में मेगा प्रोजेक्ट (इन्फ्रास्ट्रक्चर ) से संबंधित बैठक सम्पन्न भूमि अधिग्रहण नियमानुकूल ही हो रैयतों के सहमति और समन्वय से ही निर्माण कार्य हो

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा:-समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में मेगा प्रोजेक्ट (इन्फ्रास्ट्रक्चर ) से संबंधित बैठक की गई। 

    बैठक में मुख्य रूप से शिवपुर कठौतिया न्यू बी0जी0 रेल लाईन, नार्थ कर्णपुरा एनटीपीसी परियोजना, कोल पाइप कन्वेअर, कठौतिया शिवपुर न्यू बी0जी0 विद्युतीकृत रेल लाइन परियोजना, टोरी शिवपुर न्यू लाइन परियोजना, मेगा ट्रांमिशन परियोजना, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना, एन.एच., पुर्णाडीह परियोजना, मगध परियोजना, पिपरवार परियोजना, आम्रपाली परियोजना समेत अन्य परियोजनाओं का बारी बारी से पीपीटी के माध्यम से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया रैयतों को मुआवजा शीघ्र दें

    उपायुक्त श्री इमरान के द्वारा नार्थ कर्णपुरा एनटीपीसी परियोजना अन्तर्गत वैध संरचना में अतिरिक्त बचे संरचना को हटाकर रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान नियमानुसार करने को लेकर निर्देशित किया गया। 

    एफआरए की बैठक करें

    बैठक में कोल पाइप कन्वेअर के अन्तर्गत भूमि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा किया गया। उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि एफ.आर.ए. की बैठक अनुमण्डल स्तर पर करते हुए इसका समाधान करें। 

    भू अर्जन पदाधिकारी कार्य मे तेजी लाएं

    कठौतिया शिवपुर न्यू बी0जी0 विद्युतीकृत रेल लाइन परियोजना अन्तर्गत फुलवरिया एवं बुकरू में रैयती भूमि का अधिग्रहण पर चर्चा किया गया। उपायुक्त द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी चतरा को निर्देशित किया गया कि कार्य तीव्र गति से करते हुए प्रक्रिया पूर्ण करें। 

    ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण कार्य करें

    टोरी शिवपुर न्यू रेल लाइन प्ररियोजना अन्तर्गत अधिग्रहित एवं ट्रांसफर भूमि पर ग्रामीणों द्वारा बाधा उत्पन्न करने पर   उपायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि रेलवे प्रबंधन ग्रामीणो से समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण तरीकों समस्याओं का समाधान करें। मेगा ट्रांसमिशन परियोजना अन्तर्गत पवार लाइन हंटरगंज से इटखोरी एवं ईटखोरी से चतरा के निर्माण पर चर्चा किया गया। उपायुक्त ने इस संबंध में अनुमण्डल स्तर पर वन अधिकार समिति की बैठक कर प्रतिवेदन जिला स्तरीय वन अधिकार समिति को भेजने का निदेश दिया। 

    सीसीएल, मगध, पिपरवार, आम्रपाली के संबंध में शिफ्टिंग, भूमि का अधिक से अधिक सत्यापन को लेकर भी चर्चा किया गया।इस संबंध में उपायुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि सीसीएल प्रबंधन शिफ्टिंग के पूर्व सारी आवशयक तैयारी कर लें। साथ ही रैयतों से आपसी सहमति और समन्वय स्थापित कर योजनाओं का क्रियान्वयन कराने का निदेश दिया। 

    सीएसआर के तहत जनपयोगी कार्य हो

    सीएसआर के तहत प्रभावित क्षेत्रों में अधिक से अधिक जनपयोगी कार्य कराने का निदेश भी उन्होंने दिया। बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमण्डल पदाधिकारी चतरा (दक्षिणी) एसपी सुमन सिविल सर्जन श्याम नंदन सिंह, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, महाप्रबंधक सीसीएल मगध, महाप्रबंधक सीसीएल आम्रपाली, वरीय प्रबंधक संचरण प्रण्मडल हजारीबाग, प्रबंधक भारत गैस, उप महाप्रबंधक रेलवे, उप महाप्रबंधक इरकोन,जिले के सभी अंचल अधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता समेत संबंधित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : जिले में संचालित समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति हेतु सख्त निर्देश

    March 18, 2026

    Chatra News : चतरा में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत!

    March 18, 2026

    Chatra News : पानी की प्यास में फंसा हिरन, कांटों ने ली जान: सिमरडीह में दर्दनाक हादसा

    March 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : जिले में संचालित समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति हेतु सख्त निर्देश March 18, 2026
    • Ranchi News : रांची में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, राहुल गांधी करेंगे शिरकत March 18, 2026
    • Chatra News : चतरा में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत! March 18, 2026
    • Chatra News : पानी की प्यास में फंसा हिरन, कांटों ने ली जान: सिमरडीह में दर्दनाक हादसा March 18, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से माह-ए-रमज़ान के अवसर पर कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। March 17, 2026
    • Ranchi News : ईद-रामनवमी पर शांति का कवच: डीजीपी तदाशा मिश्र की मुस्तैद पुलिस, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर! March 17, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड इको टूरिज्म अथॉरिटी (JETA) के शासी निकाय की चतुर्थ बैठक संपन्न। March 17, 2026
    • Chatra News : NEET एवं JEE अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग, 18 मार्च से आवेदन शुरू March 17, 2026
    • Chatra News : मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की अवैध शराब जब्त — 3 गिरफ्तार, 2 फरार March 17, 2026
    • Chatra News : ऑनलाइन व्यवस्था से चापाकल शिकायतों का त्वरित समाधान March 17, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.