चतरा ।आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में शुक्रवार को निसंतान महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रांची के मशहूर चिकित्सक डॉ रूही श्रीवास्तव एवं डॉ राजनारायण साहू ने संयुक्त रूप से 180 से अधिक महिलाओं का निशुल्क उपचार किया एवं परामर्श दिया। डॉ रूही श्रीवास्तव ने बताया कि जो महिला या पुरुष शरीर में कुछ कमी के कारण निसंतान है, वे अब आसान उपाय अपनाकर एवं नियमित रूप से दवा का सेवन कर मातृत्व सुख प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निसंतान दंपती अब आईभीएफ, आईसीएसआई, बलास्टोकाइट कल्चर, हैंचिंग, लेपरोस्काॅपी या फिर हिस्ट्रीओकाॅपी विधि अपनाकर संतान का सुख प्राप्त कर सकते हैं। निसंतान दंपती के इलाज के लिए आरबी हॉस्पिटल की टीम पूरी तरह से सक्षम है। आरबी हॉस्पिटल के डायरेक्टर जीएस राजू व बिनय केशरी ने बताया कि इस तरह का शिविर लगाकर जो महिला निसंतान है और वह मातृत्व सुख पाना चाहते हैं, उनके इलाज की व्यवस्था शुरू की गई है। अस्पताल में आयोजित पिछले शिविर में पांच महिलाओं को आईभीएफ विधि से इलाज शुरू किया गया था। सभी पांच महिलाओं ने मातृत्व सुख प्राप्त किया। उन्होनें कहा कि इस तरह की सुविधा व निशुल्क परामर्श के साथ बेहतर उपचार के लिए दंपति एक बार आरबी हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सक से परामर्श ले सकते है। उन्होनें कहा कि समाज में महिलाओं को बांझपन जैसे साब्द सुनने को मिलते है, लेकिन अब नई तकनीकी के साथ यह सुविधा उन महिलाओं के लिए खुशखबरी के सामान है जो निसंतान है। यहां नियमित इलाज से महिलाएं मातृत्व सुख पा सकते हैं। उसके लिए हमारे अस्पताल में सारी सुविधा उपलब्ध है। आज जिस तरह से लोगों का परामर्श एवं इलाज किया गया उससे काफी महिलाओं को उम्मीद जगी है। अस्पताल प्रबंधन नई ऊर्जा के साथ उन सब महिलाओं को इलाज के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। डायरेक्टर जीएस राजू ने बताया कि आरबी हॉस्पिटल में अगामी दो मार्च को बीपी, सुगर व हार्ट के मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन 2 मार्च 2023 को किया जाएगा। जिसमें हैदराबाद के बीपी शुगर व हर्ट स्पेशलिस्ट डाॅ सैयद नेसार अहमद मरीजों का निशुल्क उपचार करेगें। शिविर को सफल बनाने में डॉ टी थॉमस, डॉ अवशेष त्रिपाठी के अलावा अस्पताल कर्मी विजेता सिंह, विनिता यादव, , अनिल कुमार, मो हसनैन, अंजू कुमारी,काजल,सीमा, भूमिका,अनु दास, इरफान,सुष्मा ,मनीष आदि ने अहम भूमिका निभाई।
Related Posts
Add A Comment

