Chatra :-वोनिबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के निर्देशन में एनएसएस यूनिट राम नारायण मेमोरियल कॉलेज हंटरगंज के द्वारा ग्राम डुमरी कलां में लगाए जाने वाले सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बुधवार को हो गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएस पीओ डॉ फहीम अहमद ने किया। कार्यक्रम का आगाज एनएसएस के लक्ष्य गीत और क्लैपिंग से किया गया। पुरे ग्राम में घूम कर बेरोजगारी उन्मोलन और स्वच्छता के बाबत सिर्फ बताया ही नहीं गया बल्कि मंदिर की सफाई
एनएसएस के स्वयंसेवकों के द्वारा करके बताया गया साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई अहम बातें अभी रखी गई। बगैर हेलमेट पहन कर गाड़ी चलने वाले लोगों को जीवन रक्षा करने की सलाह दी गई। बताया गया की जीवन अनमोल है इस की रक्षा करने के परती जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि लोग सुरक्षित वाहन चलाएं और दूसरों को भी सुरक्षित गाड़ी चलाने का सलाह दें।जब स्वन्य सफाई पर ध्यान दें और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तभी एक बेहतर नागरिक साबित हो सकते हैं। देश का कल्याण तभी संभव है जब हम राष्ट्र और मानवहित के कल्याणकारी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। स्वच्छता से कई जान लेवा बीमारी से बचा जा सकता है और इसी उद्देश से विभिन्न बिंदुओं पर सात दिनों में चर्चा किया गया ताकि लोगों में जागरूकता आए और अपनी बुनियादी फर्ज को समझ कर अपने जीवन में उतारने का प्रयास किए जाने पर बल दिया गया।इस मौके पर ऋषभ राज गुप्ता,नितेश कुमार,सारजन कुमार,स्नेह लता,शिल्पी कुमारी,मधु कुमारी,कृति कुमारी,मो जावेद अख्तर,मो फैजान खालिद के अतिरिक्त दर्जनों सवन्य सेवकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।

