चतरा/गिद्धौर प्रखंड में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बकसी जपुआ में पौधा रोपण कार्य कर आधा दर्जन पौधा लगाया गया।पौधा रोपण कार्य मे पार्टी के जिला सचिव बैधनाथ कुमार दांगी मुख्य रूप से उपस्थित थे।पौधा रोपण कार्य प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष यदुनंदन पांडेय व प्रखंड संगठन सचिव पुरुषोत्तम गुप्ता के नेतृत्व में किया गया।इस दौरान जिला सचिव श्री दांगी ने कहा कि इंसान अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए पेंड पौधे को धड़ा धड़ काट रहा है। और पेंड लगाने से पीछे हट रहा है।जिसके चलते पर्यावरण प्रदूषण गम्भीर समस्या बनते जा रहा है।प्रकृति के बिना मनुष्य का जीवन अंधकारमय है।इस लिए आइए अपने क्षेत्र को हरा-भरा एवं खुशहाल बनाने का संकल्प लें व पेंड लगायें।जबकि पार्टी के कार्यकरणी अध्यक्ष यदुनन्दन पांडेय ने कहा कि मानव जीवन के लिए पेंड पौधे अति आवश्यक है।मनुष्य को एक-एक पैधे अवश्य लगाना चाहिए।जिसे पर्यावरण संतुलन सही किया जा सके।वृक्षारोपण कार्यक्रम में पार्टी के प्रखंड उपाध्यक्ष भुनेश्वर दांगी,पंकज पांडेय, बीरेंद्र दांगी, विजय दांगी,रिशु कुमार,रोहन दांगी, रमेश दांगी सहित कई शामिल थे।
add a comment