गिद्धौर(चतरा)प्रखंड मुख्यालय स्थित मेन चौक में सोमवार को आजसू पार्टी के सिमरिया विधान सभा प्रभारी मनोज कुमार चंद्रा गिद्धौर पहुंचे।यहां वे पार्टी कार्यकताओं के साथ बैठक किया।बैठक में पार्टी के वरीय नेता नेमधारी महतो,जिला सचिव वैधनाथ दांगी मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को श्री चंद्रा ने संगठन मजबूती,संघठन विस्तार सहित अन्य विसयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।साथ श्री चंद्रा ने चुनाव की तैयारी सम्बंधित कई जानकारी दी।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष बहादुर दांगी,कार्यकरणी अध्यक्ष यदुनन्दन पांडेय,योगी दांगी,सुरेंद्र दांगी,सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

