गिद्धौर(चतरा):आजसू पार्टी के जिला सचिव वैद्यनाथ दांगी के दादा सोमर महतो(92) का श्राद्ध कर्म शुक्रवार को संपन्न हुआ।इस क्रम में प्रखंड मुख्यालय के जपुआ में निवास करने वाले आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों को सम्मान पूर्वक भोजन कराया गया।साथ ही इन परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिला सचिव द्वारा करीब 101 जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष बहादुर दांगी,कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष यदुनंदन पांडेय, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ठाकुर,मुनि पांडेय,सूरज कुमार कुशवाहा, बारियातु मुखिया डेगन गंझू,मुकेश कुमार साव,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा,उपेंद्र कुमार,प्रदीप कुमार,सुरेंद्र कुमार सहित कई उपस्थित थे।
गिद्धौर, कुदूस आलम

